July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


*राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा महामंत्री संगठन श्री बीएल सन्तोष एवं सदस्यता प्रभारी विनोद तावड़े ने की मंच से जमकर तारीफ*

*सदस्यता अभियान का कार्य करते समय बारिश में बह गई थी गाड़ी*

त्रिनेत्र टाइम्स   *दिल्ली में हुई सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल हुए संगठन महामंत्री पवन साय,सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव और सांसद रूप कुमारी चौधरी*

*पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाएगी भाजपा*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के देशभर में चल रहे सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक हुई। सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजया राहटकर ने सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की तथा सदस्यता अभियान को और अधिक तेज गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में लक्ष्य अर्जित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्यता टोली की सदस्य व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हिस्सा लिया।
सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य जिसमें से चार करोड़ सदस्य अभी तक बनाए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ भी तेजी से अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ रहा है अभी तक 17 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं।
सदस्य प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि विशेष रूप से 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर सदस्यता को लेकर बृहद योजना बनी है। जिसमें 25 सितंबर को ही प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाने की रणनीति तैयार की गई।
उन्होंने बताया कि प्रतिभा पंजीयन का जो नवाचार सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है उसकी प्रशंसा राष्ट्रीय नेतृत्व ने की।
अनुराग सिहदेव ने कहा कि अंतागढ़ के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नायक सदस्यता अभियान की पर्ची लेकर जाते समय बाढ़ में बह गए थे। इसकी जानकारी बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व को दी।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने कहा समर्पण और परिश्रम का जीता जागता उदाहरण है राधेलाल नायक जी। इन जैसे कर्मठ कार्यकताओ के प्रयास से ही भाजपा आज दो सदस्यों वाली पार्टी से होकर लगातार तीसरी बार देश की सेवा कौसर प्राप्त करने वाली पार्टी बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.