February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल  दंतेवाड़ा – भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आरक्षण खत्म करने जैसे देश विरोधी बयान देने वाले कांग्रेस नेता लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के बस स्टैंड चौक में राहुल गांधी के पुतला दहन के दौरान आरक्षण विरोधी राहुल गांधी मुर्दाबाद कांग्रेस पार्टी हाय हाय के नारे लगाए। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष खिरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी देश के विरोधी तत्वों के साथ विदेश में बैठकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विदेश में बैठकर राहुल गांधी ने देश के आरक्षण नीति के खिलाफ जो बात कही है उससे उनका दोहरा चरित्र उजागर होता है, एक तरफ कांग्रेस पार्टी एसटी एस सी ओबीसी एवं दलितों का हितैषी होने का ढोंग करती है और दूसरी ओर उनके पार्टी से जिम्मेदार पद पर बैठे राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े नेता इन्हीं वर्गो का आरक्षण खत्म करने की बात कहते हैं यह कांग्रेस के दोहरा चरित्र को दर्शाता है। राहुल गांधी के इस आरक्षण विरोधी बयान बाजी के विरोध में आज ओबीसी मोर्चा दंतेवाड़ा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी , भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती ओजस्वी भीमा मांडवी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं सदस्यता प्रभारी ओबीसी श्री नवीन विश्वकर्मा, भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयदयाल नागेश, जिला पंचायत सदस्य रामू राम नेताम, मनीष सुराना, रूपन मंडल, बलराम ठाकुर, टीकम, लता मरकाम, सत्यनारायण ठाकुर, चंदन ध्रुव, रेनू राव, कुंती झरना, जय भंसाली, लक्ष्मी देवांगन, राजाराम जगदेव, रामराज, बबला, लखन कीर्ति, राजेश बोरवन, रमेश एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। एमएम

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.