जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुई वार्ड क्रमांक 13 दंतेवाड़ा से निर्दलीय पार्षद राधा गुप्ता*



त्रिनेत्र टइम्स दंतेवाड़ा राहुल भारतीय जनता पार्टी के देशभर में चल रहे सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को दंतेवाड़ा के विभिन्न मंडलो में बैठक हुई।भाजपा जिला संगठन प्रभारी दंतेवाड़ा श्रीनिवास मद्दी ने सदस्यता अभियान को और अधिक तेज गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में लक्ष्य अर्जित करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
श्रीनिवास मद्दी ने बताया कि देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य जिसमें से चार करोड़ सदस्य अभी तक बनाए जा चुके हैं। दंतेवाड़ा भी तेजी से अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ रहा है |
भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने बताया कि विशेष रूप से 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर सदस्यता को लेकर बृहद योजना बनी है। जिसमें 25 सितंबर को ही प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाने की रणनीति तैयार की गई है | भाजपा जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में सदस्यता अभियान के तहत संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 13 दंतेवाड़ा की निर्दलीय पार्षद राधा गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ली | भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने पार्षद राधा गुप्ता को सदस्यता दिलाकर स्वागत किया | इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी,महामंत्री द्वय संतोष गुप्ता,धीरेन्द्र प्रताप,जिला उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा,सुनीता भास्कर,नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा पायल गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य रामु नेताम,मंडल अध्यक्ष जयदयाल नागेश,कुलदीप ठाकुर,रुपन मंडल,लता मरकाम,कुणाल ठाकुर,सुरेंद्र भास्कर सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

