August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* सोलर फैंस गार्ड के सहारे जानवरों को दे रहे बिजली का झटका
* फसल और जानवर दोनों सुरक्षित
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  हाथियों के उत्पात से परेशान हो चुके कटघोरा वनमंडल के ग्रामीणों ने एक अनोखी युक्ति निकाली है। हाथियों से अपनी फसलों को बचाने के लिए उनके द्वारा सोलर फैंस गार्ड का उपयोग किया जा रहा है, जिसे किसान अपने खेतों की घेराबंदी कर उसमें करंट का प्रवाह कर रहे हैं ताकी झटका लगने पर हाथी के साथ ही दूसरे जंगली जानवर उनकी फसलों को नुकसान ना पहुंचा सके। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के दस से अधिक गांव के 70 से अधिक किसानों ने इस डिवाईस को अपनाया है, जो सोलर सिस्टम पर काम करता है। सौर पैनल से स्टेपलाईजर चार्ज होता है, जिससे 12 वोल्ट का करंट पैदा होता है और यही करंट खेतों के चारों ओर लगे जीई तार में प्रवाहित होता है, जिसके संपर्क में आने से जानवरों को झटका लगता है और वो खेतों से दूर रहते है।

 

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.