October 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में 20 सितंबर को कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में परेड ग्राउंड रक्षित केंद्र कोरबा में आने वाले समय में क़ानून व्यवस्था को देखते हुए बलवा ड्रिल परेड का अभ्यास कराया गया।
इसके अंतर्गत परेड सलामी पश्चात करीब 118 पुलिसकर्मी को बलवा ड्रिल अभ्यास कराया गया। इसमें अश्रु गैस, वज्र वाहन, केन पार्टी, लाठी पार्टी, आर्म्स पार्टी, बलवा पार्टी, वरुण (वाटर कैनन दस्ता), एंबुलेंस पार्टी सम्मिलित हुए। अभ्यास में पुलिस की एक पार्टी दंगाई और दूसरी पार्टी बलवा ड्रिल की किट पहनकर इन्हें रोक रही थी। जैसे ही दंगाई बने पुलिस कर्मियों ने पथराव और उपद्रव शुरू किया तो पुलिस कर्मियों ने पहले बैरीकेड से इन्हें रोका। जब अनियंत्रित हो गए तो अश्रु गैस के गोले छोड़े। फिर कैन, लाठी और राइफल पार्टी के माध्यम से ड्रिल पूर्ण किया गया।
इस ड्रिल अभ्यास में सभी राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी/पुसके के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। ड्रिल अभ्यास के माध्यम से पुलिस को बेहतर रूप से ऐसी परिस्थिति से निपटने के संबंध में बताया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.