August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*भूपेश बघेल हिंदू होते तो हिंदू भावनाओं को समझते :संजय श्रीवास्तव*

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर     भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भूपेश बघेल के शिवलिंग को जल चढ़ाने वाले बयान का मजाक बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई है उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल हिंदू होते तो कभी ऐसा बयान नहीं देते हैं वह अपने पिता की विचारधारा पर ही चल रहे है भूपेश बघेल लगातार हिंदू भावनाओं को आहत करने वाले बयान दे रहे हैं इससे पहले भी वह कई ऐसे बयान दे चुके हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री की संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह लोगों की मान्यताओं, उनकी आस्था, ईश्वर पर उनके विश्वास का मजाक बनाने वाला बयान है ।पीएससी घोटाला करके युवाओं का भविष्य चौपट करने वाले भूपेश बघेल अब युवाओं की आस्था पर प्रहार कर रहे हैं कांग्रेस राज में जरूर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ और उसमें परीक्षा में पास होना ,किसी कांग्रेसी का रिश्तेदार होने पर ही संभव था।

श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा भूपेश बघेल और कांग्रेस समय-समय पर प्रदेश में माहौल खराब करने वाले बयान देते हैं हिंदू विरोधी बयान देते हैं यहां के बहुसंख्यक समाज को अपमानित करने का काम करते हैं। हिंदू परंपराओं का मजाक उड़ाते हैं और यह शायद वह किसी विशेष वर्ग को खुश करने के लिए करते हैं लेकिन उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि प्रत्येक हिंदू अपनी मान्यताओं पर गर्व करता है और कभी इसका मजाक बनाने वालों को माफ नहीं करता।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.