August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर   भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रदेश भाजपा प्रतिभा पंजीकरण अभियान से एक नवाचार चलाने जा रही है। जिसमें प्रदेश के प्रतिभा पंजीकरण पत्र के माध्यम से ऐसे प्रतिभावान लोगों को संगठित करेगी जो समाज जीवन में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से पहचान बना चुके हैं। भाजपा प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि इस अभियान के लिए एक अलग से फार्म प्रतिभा पंजीकरण पत्र के माध्यम से सदस्यता प्राप्त सदस्यों को भरवाया जाएगा। जिनका रूझान, खेल, गायन, भाषण, लेखन व सोशल मीडिया, आईटी जैसे क्षेत्रों में रहा हो और अपनी विलक्षण प्रतिभा के लिए सम्मान प्राप्त कर चुके हों। ऐसे लोगों की अलग से प्रतिभा के आधार पर पंजीकरण किया जाएगा। जिसके लिए सदस्यता टोली ने एक अलग से प्रोफार्म तैयार किया है। ऐसे चयनीत सदस्यों को पार्टी अलग-अलग मंचों पर स्थान देकर उनके प्रतिभा को और निखारने का काम करेगी।
——-
*पूर्व केन्द्रीय मंत्री का होगा प्रवास*

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर 21 सितम्बर को एससी समाज के सदस्यों व प्रबुद्ध नागरिकों से भेंट करेंगे। उसके उपरांत एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधन करेंगे। पंडरी स्थित मिनी माता के प्रतिमा के समीप धरना स्थल में शामिल होंगे।

*प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का एक दिवसीय दिल्ली प्रवास*

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय दिल्ली में आयोजित सदस्यता अभियान की प्रगति बैठक में शामिल होंगे। केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष का संबोधन होगा। बैठक में सदस्यता प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे। इस बैठक में प्रदेश भाजपा सदस्यता संयोजक अनुराग सिंह देव व सदस्यता अभियान टोली की सदस्य सांसद रूपकुमारी चौधरी भी शामिल होंगी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.