August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*भाजपा कार्यालय दंतेवाड़ा में हुई भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा,जिला प्रभारी संगठन श्रीनिवास मद्दी एवं विधायक अटामी रहे मौजूद*


त्रिनेत्र टाइम्स राहुल    *दंतेवाड़ा*। भाजपा जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में भाजपा सदस्यता अभियान समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेना होगा।

यह भाजपा संगठन का महापर्व है जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। केंद्रीय संगठन ने जो लक्ष्य राज्य व जिला के लिए तय किया है उसे बूथ स्तर तक पहुंचकर पूरा करने के लिए आप सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देना होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि जब से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है तब से ही जिले में लगातार सदस्य बनाने की प्रक्रिया का कार्य प्रगति पर है।इस संख्या को लक्ष्य तक ले जाने के लिए सभी को तत्परता से जुटना होगा।जिले वार जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे पूरा करने में सभी मोर्चे-प्रकोष्ठ व मंडल के सभी पदाधिकारी जुट जाएं। | इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान ने किया। कार्यक्रम का आभार व्यक्त जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप ने किया | बैठक में प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,पूर्व जिलाध्यक्ष नविन विश्वकर्मा,अभिमन्यु सोनी,जिला महामंत्री संतोष गुप्ता,अ ज जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि,कमला विनय नाग,सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी व सदस्यता अभियान टोली के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.