July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा । महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा के द्वारा अयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का अयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज भव्य शुभारंभ कर किया गया।शुभारंभ के शुभ अवसर पर महाराज अग्रसेन की पूजा अर्चना व दीपप्रज्जवलित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश अग्रवाल जी कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कि इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताआें का शुभारंभ आज हो रहा है

प्रतियोगिताओं को खेल की भावना से खेले हार जीत तो होती रहती है हम सभी समाज के ही है मैं सभी अग्रबन्धुओं से अपील करता हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओम प्रकाश अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि आज से महाराजा अग्रसेन जयंती की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो रहा है जिसके लिए मैं सभी को बधाई देता है प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाओं को उभरने का सुनहरा अवसर हमारे पास होता है हमें जीत को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का अयोजन अग्रवाल नवयुवक मंच व अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा किया जाता है प्रथम प्रतियोगिता श्री अग्रसेन प्रीमियर लीग (एपीएल) अयोजन बालको एवं पुरूषो के लिए अयोजित कि गई इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया
अग्रवाल सभा के मिडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16.09.2024 सोमवार को अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा साडी वॉकथन प्रतियोगिता इंदिरा स्टेडियम टीपी नगर दोपहर 3ः30 बजे अयोजित कि गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.