February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* श्रद्धालु हो गए मंत्र मुग्ध
त्रिनेत्र टइम्स   कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में आयोजित दशम श्रीश्याम अखाड़ा में बाबा श्याम के जय घोष से पूरा ग्राम गूंज उठा। यहां पहुंचे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो टकटकी लगाकर बाबा श्याम को निहारने लगे।
परिवर्तनीय एकादशी के दिन आयोजित श्याम अखाड़ा में देशभर के विभिन्न भजन प्रवाहक अपनी उपस्थिति देने कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली की पावन धरा पर उपस्थित हुए। शनिवार की दोपहर से शुरू हुआ उक्त कार्यक्रम रविवार की सुबह तक चलता रहा और इस बीच श्रद्धालु पूरी रात बाबा श्याम के भजनो में झूमते रहे।
उक्त आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्याम रसोई में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा श्याम की अखंड ज्योत जलाई गई जो पूरे कार्यक्रम के दौरान जलती रही और एकादशी के शुभ मुहूर्त पर भक्तों ने बाबा श्याम की ज्योत का दर्शन लाभ लिया।
भजन कार्यक्रम के दौरान कोरबा से पहुंची ब्रह्मकुमारी बहनों ने जीवन के उद्देश्य को चरितार्थ करते हुए लोगों को जीवन का महत्व समझाया एवं मेडिटेशन के बारे में भी बताया। कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम बुंदेली के आम जनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से श्याम प्रेमी बाबा श्याम को अरदास लगाने पहुंचे थे। इसी कड़ी में हजारो की संख्या में अंचल के श्रदालु भी वहा पहुंच अपनी हाजरी लगाई। भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान आयोजन समिति में रखा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले का धन्यवाद दिया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.