अंचल में हुई चाकूबाजी की घटना में युवक हुआ घायल



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर रूप से घायल युवक की ओर से दर्ज कराई गयी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचारार्थ चिकित्सालय में भर्ती कराकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी हैं, किंतु युवक के गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्स्कीय परामर्श के पश्चात बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया हैं।
घायल युवक की पहचान गोलू श्रीवास के रूप में की गयी हैं, जो पुरानी बस्ती निवासी बताया जा रहा है। घायल युवक के शरीर पर घातक चोट के निशान पाए गए हैं। घायल के द्वारा पुलिस को दिए गए कथन के आधार पर पुलिस ने अपराधी के चिन्हाकन पश्चात उसकी तलाश जारी कर दी हैं। इस घटना का पूर्ण विवरण अप्राप्त हैं, किंतु घायल के कथन के अनुरूप पुलिस इसे किसी पुरानी रंजिश का कारण मान रही हैं, पुलिस की सघन विवेचना जारी हैं।

