July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा     पाली थानान्तर्गत शासकीय अस्पताल में कार्यरत कोरबा निवासी महिला विशेषज्ञ डॉक्टर जयंत राम भगत ने अपनी पहली पत्नी को धोखे में रख नायब तहसीलदार से दूसरी शादी रचा ली है | सन 2017 में डॉक्टर कि मुलाक़ात एक बैंककर्मी से हुई और डॉक्टर ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया | सन 2018 में बैंककर्मी से शारीरिक शोषण करने के उद्देश्य से आर्य समाज मंदिर में गुपचुप तरीके से विवाह करने का दिखावा किया और तब से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा | डॉक्टर कि नज़र महिला बैंककर्मी के पैसों पर भी थी और वह पैसों के लिए भी उसका इस्तेमाल भी करता था | इसी दौरान डॉक्टर का प्रेम सम्बन्ध अंबिकापुर के राजपुर कि रहने वाली नायब तहसीलदार से हो गया और उसने उससे पहली पत्नी को धोखे में रख दूसरी शादी कर ली | घटना कि जानकारी मिलने पर पहली पत्नी ने महिला विशेषज्ञ डॉक्टर के विरुद्ध FIR दर्ज कराया है और आगे कि कार्यवाही जारी है | FIR की जानकारी मिलने पर डॉक्टर फरार हो गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.