July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में घूम रहे 48 दंतैल केंदई रेंज पहुंच गए हैं। यहां 10 किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया। झुंड में शामिल एक दंतैल अलग होकर रात्रि फुलसर के मुख्य मार्ग पर आ गया।
इस दौरान निगरानी दल भी वहां पहुंच गया। काफी देर तक दोनों आमने-सामने रहे। वन अमले ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर और सायरन बजाकर दंतैल को खदेड़ने का प्रयास किया, परंतु हाथी आगे ही बढ़ रहा था। इसकी वजह से निगरानी दल के सदस्य डर गए थे। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथी शाम होते ही अलग-अलग झुंड में घूमते हैं। इसके बाद फिर एक ही स्थान पर पहुंच जाते हैं। आसपास के ग्रामो में मुनादी करा दी गई है। किसी तरह की जनहानि ना हो, इसका प्रयास किया जा रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.