July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबापश्चिम क्षेत्र अंतर्गत दीपका थाना क्षेत्र के प्रगतिनगर कॉलोनी में निवासरत सीआईएसएफ जवान चंदन कुमार सिंह के घर से उनकी बुलेट सहित साइकिल और दो ड्रम की चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ जवान चंदन कुमार सिंह रात में 10 से 2 बजे की ड्यूटी कर लौटे, तब तक चोरी नहीं हुई थी। सुबह उनकी पत्नी दरवाजा खोलने पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। दूध वाले की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तो बाहर से बुलेट सहित उक्त मशरूका के चोरी होने का पता चला। दीपका थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस सीसी कैमरे के फुटेज की मदद से जांच कर रही है। बताया जाता है कि चोरी करने वाले आरोपी फुटेज में दिख गए हैं। उन्हें पकड़ने पुलिस टीम जुटी है। दीपका क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना होने से लोग भयभीत है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.