संगठन की मजबूती व नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाएं : जाम्वाल*
1 min read
*कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा*


त्रिनेत्र टाइम्स *रायपुर*। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा सदस्यता अभियान समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेना होगा। यह भाजपा संगठन का महापर्व है जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। केंद्रीय संगठन ने जो लक्ष्य राज्य के लिए तय किया है उसे पूरा करने के लिए आप सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देना होगा। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि जब से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है तब से ही प्रदेश में लगातार सदस्य बनने की प्रक्रिया बेहतर है। अभी तक के करीब 7 लाख हमारे सदस्य बन गए है। इस संख्या को लक्ष्य तक ले जाने के लिए सभी को तत्परता से जुटना होगा।

जिले वार जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे पूरा करने में सभी मोर्चे-प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी जुट जाएं। इस कार्यक्रम का संचालन जगन्नाथ पाणिग्रही ने किया। आभार पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने किया। बैठक में महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, भरत वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सरला कोसरिया, लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, कोषाध्यक्ष नन्दन जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख,पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, कमल गर्ग सहित सदस्यता अभियान टोली के पदाधिकारी मौजूद थे।
