February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* नाबालिको से बीसीपीपी प्लांट दर्री मे चोरी कराने के आरोपी सुरक्षा प्रहरी, चोरी करने वाले कथित आरोपीगण तथा चोरी के सामानो को खरीदने वाला कथित कबाड़ी संचालक गिरफ्तार
* दर्री के फर्टिलाईजर जंगल की झाड़ियो मे छुपाकर रखा गया था चोरी किये हुए लोहे का कटा हुआ स्क्रैप
* दर्री क्षेत्र के कबाड़ी दुकान पर तहसीलदार एवं पटवारी के द्वारा की गई सील बंद की कार्यवाही
* थाना दीपका क्षेत्र में अवैध तरीके से ट्रक एवं कैंपर में लोड हो रहे कबाड़ को पुलिस ने किया जप्त
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा    *** प्रार्थी चंदन कुमार मिश्रा ने 09 सितंबर को थाना दर्री मे रिपोर्ट दर्ज कराई की 05 सितंबर को दोपहर लगभग 03:00 बजे बंद पड़े बीसीपीपी प्लांट दर्री मे लोहे का कटा हुआ स्क्रैप 100 कि.ग्रा. को चोरी कर लिया गया हैं।
रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध दर्ज कर विवेचना किया गया। विवेचना के दौरान कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, दर्री पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी करने पर अटल आवास लाटा दर्री के कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनके द्वारा बताया गया की सुरक्षा प्रहरी के कहने पर अटल आवास के नाबालिक लड़को के साथ मिलकर बीसीपीपी प्लांट दर्री मे चोरी की तथा चोरी किये गये सामान को नीलगिरी बस्ती निवासी कबाड़ी वाले के पास बेच दिया।
मामले मे कबाड़ी संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर चोरी का खरीदा गया लोहे का कटा हुआ स्क्रैप 60 कि.ग्रा. को फर्टिलाईजर के जंगल मे छुपाकर रखना बताये जाने पर उक्त लोहे का कटा हुआ स्क्रैप 60 कि.ग्रा. को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। बाद समस्त कथित आरोपीगणों की पता तलाश कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में कबाड़ी दुकान को तहसीलदार एवं पटवारी के द्वारा गवाहों की उपस्थिति में सील बंद की कार्यवाही की गयी।
इसी क्रम में थाना दीपका को मुखबिर सूचना मिलने पर ट्रक और कैम्पर में लोहा कबाड़ सामान लोड होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया जो आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर मौके पर जाकर तस्दीक करने पर ट्रक और कैम्पर लोहा कबाड़ सामान लोड करवाना पाया गया। दोनो वाहन चालक से पूछने पर ठीक से जवाब नही दे पाये।
ट्रक एवं कैम्पर के ड्रायव्हर से उसमे लोड सामान के दस्तावेज होने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज नही होना मौखिक रूप से बताने पर दोनो में लोड लोहा कबाड़ सामान चोरी की संपत्ति होने या किसी अपराध किये जाने की संदेह होने पर धारा 106 BNSS के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। वाहनों को समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.