July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स     कोरबा वनमंडल के कुदमुरा जंगल में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। जिसकी वीडियो एवं फोटो वन विभाग की ओर से जारी किया गया है। वन विभाग ने हाथियों के इस झुंड को लेकर आस-पास के सभी गांव को अलर्ट किया है, सुबह शाम हूटर बजाकर ग्रामीणों को सचेत किया जा रहा है। विभाग ने लोगों को जंगल की तरफ जाने से मना किया है। वही वनकर्मियों द्वारा हाथियों के प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रख रही है।
जानकारी के अनुसार कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कुदमुरा जंगल में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। जिसे वन विभाग की टीम ने कक्ष क्रमांक पी 1140 में विचरण करने की जानकारी दी जा रही है। हाथियों का झुंड तौलीपाली, बैगामार, धोबनीमार कल्गामार, तराईमार और चचिया के जंगल के जंगलों की ओर रुख कर सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है लगभग 30 हाथियों का झुंड धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज से कुदमुरा रेंज की जंगल मे पहुंची है बीते रात कलगामार में विचरण कर फसल को नुकसान पहुंचाया है।
* सुबह-शाम हूटर बजने से ग्रामीणो में दहशत
तौलीपाली, कुदमुरा, धोबनीमार में सुबह-शाम हूटर बजाकर विभाग ग्रामीणों को सतर्क कर रही है, इन गॉंव में अभी महुआ चुनने का सीजन है, लोग सुबह से ही महुआ चुनने के लिए जंगल की ओर निकल पड़ते है। जब लोगों को हूटर की आवाज सुनाई पड़ती है तो महुआ को छोड़कर घर आ जाते है इससे उनकी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.