August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

* योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश के तीन लोकसभा का किया दौरा
त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा जिले में आये उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश की तीन लोकसभा का दौरा किया। कोरबा की विशाल आमसभा में कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रामलला की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी भी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव लोकसभा के कुमरदा में आयोजित जनसभा में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस एक डूबती हुई जहाज है। राजनांदगांव से योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन हेलीकॉप्टर से कोरबा के लिए रवाना हुए। कोरबा लोकसभा के सीएसईबी ग्राउंड में आयोजित विशाल आमसभा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा की देश में इस बार 400 पार, और कोरबा में 4 लाख के वोट की प्रचंड वोटों के साथ भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय की जीत होगी।
इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोसे की शाल और भगवान श्रीराम की मूर्ति सप्रेम भेंट की। कोरबा से बिलासपुर लोकसभा के बेलतरा के लिए योगी आदित्यनाथ और लखनलाल देवांगन हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.