July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  गर्मी का अप्रैल महीना कहें या चुनावी सरगर्मी का महीना, चाहे जो भी हो यह बात सौ प्रतिशत सत्य है कि जिस प्रकार पतझड़ के महीने में पेड़ की साख से पत्तियां सुख जाति हैं और फिर टूट कर गिर जाती हैं, ठीक उसी प्रकार से अन्य पार्टियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा के नरेंद्र मोदी सरकार की रीति नीति सहित, सेवा सुशासन से प्रभावित होकर आज दिनांक 20/04/24 को कोरबा लोकसभा क्षेत्र के मरवाही विधानसभा के अड़भार में आयोजित सभा में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सूश्रीं सरोज पांडेय व प्रणव मरपच्ची मरवाही विधायक ने ससम्मान सभी भाई बहनों को भाजपा परिवार में प्रवेश कराया.

भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में पहलवान सिंह मरावी(पूर्व विधायक जोगीं कांग्रेस),राम शंकर राय(जि.अध्यक्ष जोगी कांग्रेस),अशोक नगाहित(जि.अध्यक्ष जोगीं कांग्रेस),संतोष साहू(शहर अध्यक्ष जोगी कांग्रेस),पुष्पेश्वरी तंवर(जि.पंचायत सदस्य),वीरेंद्र सिंह,अशोक नारायण,शांति देवी,पुष्पा डांडिया,गणेश जायसवाल,निर्माण जायसवाल,ओमप्रकाश जायसवाल, एवं बड़ी संख्या में जनपद सदस्य,सरपंच व कार्यकर्ता सामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.