September 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोसाबाड़ी मंडल द्वारा कुष्ठ आश्रम में स्वच्छता किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 29 सितंबर को सुबह 11:30 बजे एसईसीएल अस्पताल के पीछे स्थित कुष्ठ आश्रम में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के आतिथ्य में जरूरतमंदों को स्वच्छता किट का वितरण किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक एवं सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता तथा ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से सहभागिता का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम की व्यवस्था कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर एवं संयोजक धरम पाल सोलंकी के मार्गदर्शन में की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.