August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल में राष्ट्रभक्ति के साथ मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल देखने को मिली। अस्पताल परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने अस्पताल में उपचाररत मरीज के साथ तिरंगा फहराया। इस भावपूर्ण पहल ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को मरीजों के प्रति सेवा, सम्मान और अपनत्व से जोड़ दिया।
सुबह 9 बजे आयोजित समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर डॉ. एस. चंदानी ने प्रदेश एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का पर्व हमें उन महान सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर देता है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, शांति, सद्भाव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

 

डॉ. चंदानी ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ को मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश देते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल परिवार पूरी निष्ठा और नई ऊर्जा के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने मरीजों की देखभाल और मानवीय संवेदना के साथ उपचार को अस्पताल की प्रमुख प्रतिबद्धता बताया।
कार्यक्रम में डॉ. एस. पालीवाल, डॉ. आर. पालीवाल, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. नीतीश भट्ट, डॉ. नीलेश भट्ट, डॉ. गजेंद्र कुमार, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. शिवानी प्रगदा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. रिया, डॉ. रतनदीप तिवारी, डॉ. नंद, डॉ. आशीष यादव सहित रूना रागिनी, राजेश चंदानी, नाहिदा परवीन, अंकिता चक्रवर्ती तथा विभिन्न विभागों के एचओडी और स्टाफ मौजूद रहे।
समारोह के समापन पर चिकित्सकों एवं सीनियर एडमिन स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। मरीज के साथ ध्वजारोहण की यह पहल पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रही और इसने ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना को सार्थक रूप से प्रदर्शित किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.