July 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान, जनसेवा के प्रति समर्पण को मिली नई पहचान।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा/नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी को देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 के दौरान व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज कार्य (बिजनेस मैनेजमेंट एंड सोशल वर्क) के क्षेत्र में मानद डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से न केवल कोरबा जिले, बल्कि भाजपा संगठन और उनके शुभचिंतकों में भी हर्ष का माहौल है।
श्री गोपाल मोदी ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को अपने व्यक्तिगत जीवन की उपलब्धि नहीं, बल्कि अपने परिवार, सहयोगियों, समाज के वरिष्ठजनों, शुभचिंतकों तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि समाज और संगठन के प्रति निरंतर सेवा-भाव एवं जनहित के कार्यों के लिए उन्हें सदैव सभी का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है, जिसने उन्हें समाज के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी है।
उन्होंने इस सम्मान के लिए इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 के आयोजकों एवं चयन समिति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं सेवा-भाव के साथ निर्वहन करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

 

 

श्री मोदी ने अपने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनसेवा ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य है और भविष्य में भी वे समाजहित एवं संगठन के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कोरबा के लिए यह सम्मान गौरव का विषय है। भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को मिली यह राष्ट्रीय स्तर की मान्यता जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.