July 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** बरपाली मंडल की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं का आह्वान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को बताया संगठन सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को समय के साथ वैचारिक रूप से समृद्ध और तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत संचालित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक मजबूती का नया आधार बनकर उभर रहा है। यह बात भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बैठक प्रभारी झाम लाल साहू ने बरपाली मंडल में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही।

 

उन्होंने कहा कि आज का दौर डिजिटल तकनीक का है और संगठन को भी समय की आवश्यकता के अनुरूप स्वयं को सशक्त बनाना होगा। DLP प्रशिक्षण केवल एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली और नेतृत्व विकास का व्यापक अभियान है, जो प्रत्येक कार्यकर्ता को नई सोच और नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
झाम लाल साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरल ऐप के माध्यम से घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है। इससे कार्यकर्ता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक संरचना, नेतृत्व क्षमता के विकास तथा सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की पहचान होते हैं। DLP प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता वैचारिक रूप से अधिक जागरूक, तकनीकी रूप से अधिक दक्ष और संगठनात्मक रूप से अधिक सक्षम बनकर समाज के बीच पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकेगा। यह प्रशिक्षण अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को DLP प्रशिक्षण से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने के लिए प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ मयूर पारीक, बरपाली मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार यादव, दीपक पटेल, चतुर लाल कश्यप, मोहन सिंह, भोला राम साहू, मगरचंद कश्यप, सुखसिंह पटेल सहित बरपाली मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विशेष बात :
DLP प्रशिक्षण भाजपा के कार्यकर्ताओं को डिजिटल युग के अनुरूप वैचारिक, तकनीकी और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाकर मजबूत एवं प्रभावी नेतृत्व तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.