July 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का शीघ्र भुगतान कराने की मांग, ठेकेदारों की समस्याओं के निराकरण का किया आग्रह
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन से मुलाकात कर उन्हें लंबित भुगतान की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए वर्षों से लंबित निर्माण कार्यों का भुगतान शीघ्र जारी कराने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि प्रदेशभर के अनेक ठेकेदारों ने शासन के निर्देशानुसार विकास कार्यों को समय पर पूरा किया है, लेकिन लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल ठेकेदार प्रभावित हैं, बल्कि उनसे जुड़े मजदूरों, कर्मचारियों और उनके परिवारों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
एसोसिएशन ने आग्रह किया कि पूर्ण हो चुके कार्यों का वैध भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि ठेकेदारों को आर्थिक राहत मिल सके और विकास कार्यों की गति भी बनी रहे।
मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की समस्याओं से शासन को अवगत कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सचिव असलम खान, कोषाध्यक्ष संतोष खरे सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि शासन जल्द निर्णय लेकर लंबित भुगतान जारी करेगा, जिससे ठेकेदारों को राहत मिल सकेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.