कोरबा नगर निगम में भाजपा का बढ़ा संगठनात्मक प्रभाव, नव नियुक्त एल्डरमैनों का भव्य स्वागत



महापौर संजू देवी राजपूत ने दी शुभकामनाएं, जनसेवा और नगर विकास के नए संकल्प के साथ करेंगे कार्य
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में नव नियुक्त एल्डरमैनों के मनोनयन के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी नव नियुक्त एल्डरमैनों का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा विश्वास व्यक्त किया है कि सभी जनप्रतिनिधि नगर विकास, जनहित और सुशासन की दिशा में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।
महापौर द्वारा जारी शुभकामना संदेश में कहा गया है कि नव नियुक्त एल्डरमैन नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने ईश्वर से सभी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इन नेताओं को मिली एल्डरमैन की जिम्मेदारी
नव नियुक्त एल्डरमैनों में श्री दीपक यादव, श्री ईश्वर साहू, श्री शिव बालक सिंह तोमर, श्री रितेश साहू, श्री सतीश सिंह ठाकुर, श्री रविशंकर शुक्ला, श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, श्री अनिलाल चौहान, श्री नवदीप नंदा, श्रीमती मंदाकिनी त्रिपाठी एवं श्री मनोज अग्रवाल शामिल हैं।
इन सभी को संगठन एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे नगर निगम की बैठकों में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे तथा शहर के समग्र विकास में अपनी सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
नगर निगम में एल्डरमैनों की नियुक्ति को भाजपा संगठन की मजबूती और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अनुभवी और समर्पित चेहरों के जुड़ने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी नव नियुक्त एल्डरमैनों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनविश्वास को सर्वोपरि रखते हुए नगर विकास के नए आयाम स्थापित करना ही सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।


