June 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा नेतृत्व से सौजन्य भेंट: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं आपसी समन्वय के क्रम में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल तथा भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को उनके दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही संगठन की मजबूती, विकासात्मक योजनाओं और आगामी रणनीतियों को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, औद्योगिक निवेश, खनिज क्षेत्र के विस्तार एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
मुलाकात के दौरान सकारात्मक वातावरण देखने को मिला तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.