March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

घर-घर गूंजा स्वदेशी का संदेश: पोंड़ी उपरोड़ा में भाजपा का स्वदेशी संकल्प अभियान बना जनआंदोलन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  पोंड़ी उपरोड़ा कोरबा     भारतीय जनता पार्टी मंडल पोंड़ी उपरोड़ा द्वारा स्वदेशी संकल्प अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क एवं भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया, जो जनभागीदारी और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पदयात्रा करते हुए आम नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।

 

 

इस जनजागरण अभियान में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, बूथ अध्यक्षों, सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला मंत्री कमला बरेठ रहीं। वहीं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, जिला मंत्री कमला किंडो विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल पोंड़ी उपरोड़ा अध्यक्ष चतुरभुवन नायक ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष शिवशंकर उइके, महामंत्री शोभा राजपूत, मंत्री अनिता कंवर, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष जया ताम्रकार, आदिवासी सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष अजय कंवर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हाईस्कूल तानाखार अध्यक्ष नारायण प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में ललिता सोनवानी, माखन बरेठ, लक्ष्मण कंवर, भुवनेश्वर राजवाड़े (बूथ अध्यक्ष नवापारा-159), लता शुक्ला (बूथ अध्यक्ष ऐतमानगर-152), मनोज सोनवानी (बूथ अध्यक्ष लेपरा-133), मनोज भौमिक (बूथ अध्यक्ष माचाडोली-157), लक्ष्मण कंवर (बूथ अध्यक्ष कोरडी-179), संतोष पटेल (बूथ अध्यक्ष लालपुर-156), संध्या पाठक (बूथ अध्यक्ष पोंड़ी उपरोड़ा-128), तारा गाढ़े (BLA-2 माचाडोली-157) सहित अन्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
अभियान के दौरान वक्ताओं ने स्वदेशी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को बल मिलता है, जिससे आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना साकार होती है और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। नागरिकों से दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लेने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने “स्वदेशी अपनाओ—देश बनाओ” का सामूहिक संकल्प लेते हुए इस अभियान को गांव-गांव, घर-घर तक पहुँचाने का प्रण लिया।
भारतीय जनता पार्टी
मंडल पोंड़ी उपरोड़ा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.