March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रशासनिक फेरबदल: राज्य में 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत सरगुजा रवाना, कुणाल दुदावत को मिली कोरबा की कमान

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा प्रशासनिक कार्यों में कसावट और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत भी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार वर्तमान कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत का तबादला कर उन्हें सरगुजा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, उनके स्थान पर आईएएस अधिकारी कुणाल दुदावत को कोरबा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इस परिवर्तन को नियमित और कार्यकुशलता आधारित निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। नए कलेक्टर की पदस्थापना से कोरबा जिले के प्रशासनिक कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.