February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई, सांसद संतोष पाण्डेय ने की सौजन्य भेंट

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा।

मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन की आगामी रणनीतियों, राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के विस्तार तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। नितिन नबीन ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत प्रयास करेंगे।

भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और पार्टी की एकजुटता तथा संगठनात्मक मजबूती का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.