February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ भाजपा नेतृत्व ने दी बधाई, संगठन में उत्साह का माहौल

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से मंगलवार को छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं निगम-मंडल प्रमुखों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर राज्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह सवन्नी, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्रीमती नीलू शर्मा तथा भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

भेंट के दौरान सभी नेताओं ने श्री नितिन नबीन के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में रहे कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व कार्यकर्ताओं के साथ संवेदनशील, जीवंत एवं सतत संवाद का उदाहरण रहा है। उन्होंने संगठनात्मक कौशल, अनुशासन और ऊर्जावान कार्यशैली के माध्यम से छत्तीसगढ़ भाजपा को नई मजबूती प्रदान की।

नेताओं ने कहा कि श्री नितिन नबीन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों में अत्यंत उत्साह और गौरव की अनुभूति है। यह नियुक्ति न केवल उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का सम्मान है, बल्कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ होगा तथा जनसेवा, विकास और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.