February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

**नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर दंतेवाड़ा में उत्साह की लहर केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत — संतोष गुप्ता**

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल *****/  दंतेवाड़ा।
भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर दंतेवाड़ा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल देखा जा रहा है। जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय का स्वागत करते हुए श्री नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश सह-प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी तथा प्रदेश प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने अपने संगठनात्मक कौशल, दूरदर्शी रणनीति और अथक परिश्रम के माध्यम से प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, जिसका परिणाम लगातार मिलती चुनावी सफलताओं के रूप में सामने आया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब यह संगठनात्मक दक्षता राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी रूप से देखने को मिलेगी।
श्री गुप्ता ने आगे कहा कि नितिन नबीन जमीन से जुड़ी राजनीति के सशक्त प्रतीक हैं। आम जनता के साथ-साथ पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से उनका सीधा और जीवंत संवाद रहा है। उनकी यही संगठनात्मक प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता भाजपा को एक मजबूत और अनुशासित राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि नितिन नबीन की इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक दायित्वों और कार्यशैली की गंभीरता को समझा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त, संगठित और जनविश्वास से परिपूर्ण होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.