March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

✨ NH-149B पर फिर दौड़ी विकास की रफ़्तार — मनोज झा की पहल से सड़क निर्माण कार्यों में आई तेजी ✨

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा की लगातार सक्रियता और प्रभावी पहल से लंबे समय से धीमी गति से चल रहे NH-149B सड़क निर्माण कार्य में अब फिर से रफ़्तार लौट आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जनपद उपाध्यक्ष द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए शेष बचे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं।
24 अक्टूबर 2025 को मनोज झा ने विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर उरगा, मडवा रानी, पटढ़ी, सरगबुंदिया, कोथारी एवं कोरवा मार्ग पर हो रहे कार्यों की सुस्त प्रगति, तथा बिजली शिफ्टिंग में हो रही देरी को प्रमुख कारण बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की थी।
झा की इस पहल का त्वरित संज्ञान लेते हुए NHAI ने संबंधित परियोजना अधिकारियों को बिंदुवार अनुपालन रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने और अवरोधक समस्याओं को तुरंत दूर करने के आदेश दिए हैं।
NHAI के पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि जनपद उपाध्यक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे सार्वजनिक हित से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदु हैं, इसलिए निर्माण कार्यों को बिना किसी विलंब के गति देने के निर्देश अनिवार्य रूप से पालन किए जाएं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा की सक्रिय भूमिका और निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं में नई उम्मीद जगी है। क्षेत्रवासियों को भरोसा है कि NH-149B का अधूरा कार्य अब समयबद्ध तरीके से पूरा होगा और आने-जाने में होने वाली समस्याएं जल्द ही खत्म होंगी।
मनोज झा की पहल से NH-149B परियोजना में आई यह नई ऊर्जा अब पूरे क्षेत्र में विकास की तेज़ रफ़्तार का संकेत मानी जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.