February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बिहार विजय का श्रेय मेहनत को! उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भैया जी को कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने दी बधाई

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर, मंत्रालय।
बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत के बाद आज छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन भैया जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। देवांगन भैया जी की चुनावी रणनीति, कठिन परिश्रम और सक्रिय क्षेत्रीय भागीदारी के कारण बिहार में भाजपा प्रत्याशी को महत्वपूर्ण विजय हासिल हुई है, जिसकी पूरे संगठन में प्रशंसा हो रही है।
इसी उपलक्ष्य में भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर आज मंत्रालय, रायपुर पहुँचे और माननीय मंत्री जी से मुलाकात कर उन्हें बिहार जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि “मंत्री जी के मार्गदर्शन, जमीनी समझ और राष्ट्रीय राजनीति के अनुभव ने बिहार में पार्टी को एक नई ऊर्जा प्रदान की है।”
इस अवसर पर पार्टी के युवा नेतृत्व ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री पंकज सोनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री श्याम साहू, श्री गुलज़ार सिंह, तथा श्री संत लाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और मंत्री जी को जीत की शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा के संगठनात्मक सामर्थ्य और एकजुट प्रयासों की जीत बताया।
मंत्री श्री लखन लाल देवांगन भैया जी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह विजय भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक प्रयास, जनता के विश्वास और विकासवादी राजनीति की जीत है।
मंत्रालय परिसर इस शुभकामना और उत्साह से भरे क्षणों का साक्षी बना रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.