February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

⭐ बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत — मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर बोले: “यह जनादेश विकास और सुशासन की निर्णायक मुहर है” ⭐

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड विजय ने पूरे देश में सकारात्मक माहौल बना दिया है। कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने इस परिणाम को “विकास, स्थिरता और सुशासन पर जनता की सबसे बड़ी मुहर” बताया।
डॉ. राठौर ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि वह झूठ, भ्रम और नकारात्मक राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सशक्त नेतृत्व और विकास आधारित शासन व्यवस्था के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि—
“यह जनादेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मजबूत नीतियों, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और एनडीए गठबंधन की भरोसेमंद राजनीति पर जनता के गहरे विश्वास का प्रमाण है। विपक्ष ने वोट चोरी और भ्रम फैलाने जैसे दुष्प्रचार किए, परंतु जनता ने लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करते हुए सच्चाई का साथ दिया।”
उन्होंने इसे राष्ट्र की राजनीतिक दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण फैसला बताते हुए कहा कि यह जनादेश आने वाले समय में देश में विकास की रफ्तार और मजबूत करेगा।
डॉ. राठौर ने आगे कहा कि बिहार का परिणाम यह संदेश देता है कि जब नेतृत्व ईमानदार, नीतियाँ स्पष्ट और उद्देश्य राष्ट्रहित का हो, तो जनता हमेशा उसके साथ खड़ी रहती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.