*महागठबंधन को जनता ने महठगबंधन करार दिया है : चौधरी*
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ बिहार में एनडीए की शानदार जीत पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह एनडीए की जीत नहीं, आंधी और सुनामी भी है। एनडीए को बिहार की जनता ने आशीर्वाद दिया है। एनडीए विकसित भारत की नींव डाल रहा है। जनता समझ रही हैं भाजपा और सहयोगियों की सरकार बेहतर हैं। भाजपा और एनडीए को आशीर्वाद मिल रहा है। वहां सुशासन स्थापित किया जा रहा हैं। कांग्रेस के वोट चोरी वाले अभियान को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- कांग्रेस डूबती नाव हैं, महागठबंधन को जनता ने महठगबंधन करार दिया है। उनकी पार्टी में के लोग जान बचाने इधर उधर भाग रहे हैं। इन्हें देश की जनता सबक सिखा रही है। जनता के बीच ये लोग नकारात्मक एजेंडा लेकर जाते हैं, अनर्गल आरोप लगाते हैं, जिसका जवाब जनता दे रही हैं।







