August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व मधुमेह दिवस पर कोरबा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आज — रक्त शर्करा, नेत्र, दंत व आयुर्वेद परामर्श एक ही स्थल पर

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट “डायबिटीज अवेयरनेस (मधुमेह जागरूकता)” के अंतर्गत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं टाटा एआईए लाइफ कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर दिनांक 14 नवंबर 2025, शुक्रवार को पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

 

शिविर में निःशुल्क रक्त शर्करा जांच, नेत्र जांच, दंत जांच सहित सभी प्रकार के साध्य, असाध्य एवं कष्टसाध्य रोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध रहेगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग शर्मा अपनी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे।
नेत्र जांच का कार्य चश्मा घर द्वारा किया जाएगा।
शिविर में रक्त शर्करा जांच के साथ-साथ मधुमेह नियंत्रण हेतु परीक्षित औषधि निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम का व्यक्तिगत प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
शिविर के संबंध में टाटा एआईए लाइफ कोरबा के आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष आयोजन का उद्देश्य आमजन में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनसामान्य को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं योगिक उपायों के संबंध में भी व्यक्तिगत रूप से परामर्श दिया जाएगा।
लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल एवं टाटा एआईए लाइफ कोरबा के आशीष श्रीवास्तव ने अंचलवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष निःशुल्क शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
शिविर में पंजीयन के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु अपना निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.