एसआईआर की कार्यशाला में दिखा संगठन का उत्साह — भाजपा नगर मंडल दीपिका में हुआ ज्ञानवर्धक कार्यक्रम सम्पन्न
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ दीपिका, कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल दीपिका के तत्वावधान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके साथ ही वातावरण देशभक्ति और संगठन भावना से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में सरगुजा प्रभारी एवं पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष व एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू तथा वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति मंचासीन रहे। अतिथियों ने संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के शुद्धिकरण और पार्टी के मिशन 2025 की तैयारी पर अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने का अभियान है, जिससे सही मतदाता सूची के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस मिशन में अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण समर्पण के साथ निभाएगा।
कार्यक्रम में महामंत्री धर्म तिवारी, गुलशन ध्रुव, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मुकेश जायसवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र साहू, पार्षद सविता कंवर, पार्षद संतोष निराला, पार्षद अविनाश सिंह, पार्षद गिलहरे, दीपक गिलहरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष विकास सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष समारु कसेर, काजल सिंह, सुभद्रा यादव, सारिका यादव, छठ लाल यादव, पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र राजपूत, पूर्व मीडिया प्रभारी गोकुल साहू, कारू सिंह, रामशंकर उपाध्याय, रामसुरेश त्रिपाठी, हरिशंकर जोशी, देवनाथ विश्वकर्मा, साहेब लाल, दीपक, देवेंद्र पटेल, आशीष कुमार, नरेंद्र कुमार यादव, जयकरण शिदार, सागर उइके, चंद्रराम साहू सहित बड़ी संख्या में BLA-2 व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, जागरूकता और संगठनात्मक समर्पण की भावना को सशक्त किया।







