August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

✨ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा शिविर — हड्डी, शुगर व अन्य रोगों की होगी जांच, विशेषज्ञ देंगे उपचार परामर्श ✨

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** जैजैपुर, 12 नवंबर 2025 
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर जनस्वास्थ्य को समर्पित एक भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-योग चिकित्सा एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में अस्थि खनिज घनत्व (Bone Mineral Density) जांच, मधुमेह (ब्लड शुगर) जांच, तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों के लिए निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
यह शिविर छत्तीसगढ़ यादव समाज (33 जिले), लायंस क्लब एवरेस्ट (क्लब नंबर 096456), पतंजलि आरोग्य केंद्र, शांतिकुंज गायत्री परिवार जैजैपुर एवं माई लाइफ माई स्टाइल ग्लोबल प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
स्थान – पतंजलि आरोग्य केंद्र, नरेश मेडिकल डिस्ट्रीब्यूटर, एचडीएफसी बैंक के पास, मेन रोड जैजैपुर
समय – प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रसिद्ध चिकित्सिका नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान करेंगे।
छत्तीसगढ़ यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि शिविर में प्रथम 100 पंजीकृत रोगियों की ₹2200 मूल्य की अस्थि खनिज घनत्व (BMD) जांच दिल्ली के अनुभवी तकनीशियन द्वारा निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित रोगों के उपचार हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी।
शिविर में मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा जांच निःशुल्क की जाएगी और परीक्षित औषधियाँ भी बिना शुल्क के दी जाएँगी।
प्रतिभागियों को उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के अनुरूप योगाभ्यास एवं प्राणायाम का व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद आधारित दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार पर व्यक्तिगत परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने अंचल के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस स्वास्थ्य लाभकारी शिविर का लाभ उठाएँ।
शिविर में पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 6232155829 पर संपर्क कर समय निर्धारित किया जा सकता है ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.