March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने हसदेव नदी तट पर 48.53 लाख रूपये के घाट निर्माण का किया शुभारंभ — क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, साढे़ 76 लाख रूपये के विकास कार्यों का भी किया भूमिपूजन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 08 नवम्बर 2025।
प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 62 स्थित सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव नदी में 48 लाख 53 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने जा रहे घाट एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई। मंत्री श्री देवांगन ने साथ ही वार्ड क्रमांक 62 एवं 65 में कुल 76 लाख 53 हजार रूपये की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

 

 

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह स्थल धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां प्रतिवर्ष छठ पर्व, देव दीपावली, महाशिवरात्रि, कनकेश्वर धाम यात्रा जैसे आयोजनों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान, पूजा-अर्चना और दान करते हैं, किन्तु घाट के अभाव में उन्हें असुविधा होती थी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मांग लंबे समय से लंबित थी, और आज उनके हाथों इस कार्य का शुभारंभ होना सौभाग्य की बात है।
मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और पूर्ण विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त मार्गदर्शन में आज भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को जो सम्मान और पहचान दिलाई है, वह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

 

 

महापौर ने कहा — उद्योग मंत्री देवांगन ने महापौर रहते कोरबा में बहाई थी विकास की गंगा
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि जब श्री लखनलाल देवांगन नगर निगम कोरबा के महापौर थे, तब उन्होंने कोरबा शहर के हर वार्ड, बस्ती और पारे में विकास की गंगा बहाई थी। उनकी कार्यशैली और दूरदर्शिता के कारण ही कोरबा में विकास का स्वरूप बदला था। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री देवांगन ने नगर के हर नागरिक के सुख-सुविधा की चिंता की, जिससे वे आज भी कोरबा के विकासपुरुष के रूप में जाने जाते हैं।
महापौर ने कहा कि कुछ समय क्षेत्र विकास की गति धीमी पड़ी थी, परंतु अब श्री देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा पुनः तेज़ी से विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि निगम प्रशासन नागरिकों के विश्वास पर खरा उतरेगा और हर विकास कार्य में पारदर्शिता व गुणवत्ता प्राथमिकता होगी।
साढे़ 76 लाख रूपये के विकास कार्यों का भी हुआ भूमिपूजन
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 62 में हसदेव नदी के घाट निर्माण (48.53 लाख रूपये) के साथ-साथ दुरपा स्थित माध्यमिक शाला में 17 लाख रूपये की लागत से नवीन भवन निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 65 आनंदनगर में 11 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों की रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नमामि सेवा समिति के प्रमुखजन श्री चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव, श्री रणधीर पाण्डेय, मनोज लहरे, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भानुमति जायसवाल, आरती लखन साहू, रामाधार पटेल, प्रेम साहू, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, माधव जायसवाल, देवकी साहू, भूपेन्द्र बरेठ, आकाश श्रीवास्तव, दिनेश झा, दीपा राठौर, अजय कश्यप, मीना तिवारी, रामेश्वर वैष्णव, प्रशांत मिश्रा, विजेन्द्र यादव, ननकीदास पटेल, उत्तम यादव, राजकुमारी केंवट, जीवन साहू, जयसिंह गभेल, बीना तिवारी, निगम जोन कमिश्नर सुनील टांडे, सहायक अभियंता रमेश सूर्यवंशी, प्रमोद जगत, गौरीशंकर साहू, संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.