आज शाम 6 बजे कोरबा में नई हुंडई वेन्यू का होगा भव्य शुभारंभ






महापौर संजू देवी राजपूत करेंगी शोरूम में नई कार का लोकार्पण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा, 8 नवम्बर 2025। शहर में आज ऑटोमोबाइल जगत का बहुप्रतीक्षित आयोजन होने जा रहा है। कृष्णा हुंडई शोरूम सिमानी, मोदी रोड स्थित परिसर में आज शाम 6 बजे नई हुंडई वेन्यू कार का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर नई कार का लोकार्पण करेंगी।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, सामाजिक प्रतिनिधि एवं युवा कार प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शोरूम संचालकों ने बताया कि नई हुंडई वेन्यू आधुनिक डिजाइन, उन्नत सुरक्षा फीचर्स और अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जो ग्राहकों को एक शानदार ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी।
शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में कार के नवीनतम मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और आकर्षक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
(स्थान: कृष्णा हुंडई, श्री सप्तदेव मंदिर के पास, मोदी रोड, सिमानी, कोरबा)





