February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

देशभक्ति के सुरों में डूबा भाजपा कार्यालय — वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ की तैयारियां जोरों पर

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को वंदे मातरम् गीत गायन का पूर्वाभ्यास बड़े उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का गान करते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि —

«“वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और बलिदान की भावनाओं का प्रतीक है। इस गीत की गूंज में हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा, राष्ट्र की अस्मिता और शौर्य की कथा समाई है।”»

 

पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, कोषाध्यक्ष राम गर्ग, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश संयोजक शकील अहमद तथा आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने किया। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के पश्चात भाजपा कार्यालय परिवार द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा।

भाजपा कार्यालय में हुए इस पूर्वाभ्यास के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में देशभक्ति का संकल्प दोहराते हुए कहा कि —

«“वंदे मातरम् का हर स्वर, हर शब्द, भारत माता के चरणों में हमारी निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है।”»

वंदे मातरम् की यह गूंज, आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जगाए

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.