March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विकास के पथ पर कोरबा: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन 1.18 करोड़ के कार्यों का करेंगे भूमिपूजन, समाधान शिविर में भी होंगे शामिल”

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, ***/ 8 मई 2025 | प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन आगामी शुक्रवार 09 मई को कोरबा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। यह कार्यक्रम कोरबा जिले में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है।

मंत्री श्री देवांगन शाम 4 बजे नगर निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर निम्नलिखित विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे:

  • सीसी रोड एवं नाली निर्माण: ओमफ्लैट के सामने डिंगापुर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्रमांक 32 में मुख्य सड़क से सामुदायिक भवन तक सीसी रोड और नाली निर्माण (लागत – ₹14 लाख)
  • पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य: बैगीनडभार बस्ती से कलेक्ट्रेट एटीएम तक (लागत – ₹36 लाख)
  • मुक्तिधाम बाउंड्रीवाल निर्माण: डिंगापुर भगत समाज मुक्तिधाम में (लागत – ₹10 लाख)
  • आरसीसी नाली निर्माण: चंद्रभूषण घर से लल्लन वर्मा घर तक (लागत – ₹7 लाख)
  • साइकिल स्टैंड निर्माण: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामपुर (लागत – ₹6.30 लाख)

इसके उपरांत शाम 5 बजे, मंत्री श्री देवांगन गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड, जगन्नाथ मंदिर के पास भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें शामिल हैं:

  • आंगनबाड़ी भवन निर्माण: वार्ड क्रमांक 31, शांति विहार मोहल्ला (लागत – ₹12 लाख)
  • साइकिल स्टैंड निर्माण: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, दादरपुर (लागत – ₹6.30 लाख)
  • पीवीसी पाइप लाइन बिछाने का कार्य: खरमोरा रूद्र नगर के विभिन्न मार्गों पर (लागत – ₹12.19 लाख)
  • शेड एवं आहर्ता निर्माण: गोकुलनगर, हाउसिंग बोर्ड (लागत – ₹5 लाख)

इन सभी विकास कार्यों का उद्देश्य कोरबा के शहरी बुनियादी ढांचे को और अधिक व्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल बनाना है।

इससे पूर्व दोपहर 3 बजे, मंत्री श्री देवांगन टीपी नगर जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत समाधान शिविर में शामिल होंगे, जहां वे आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश देंगे।

यह कार्यक्रम कोरबा जिले के समग्र विकास और शासन की पारदर्शिता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.