May 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“समाधान शिविर में केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की प्रभावशाली उपस्थिति, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत जयनगर में आज आयोजित समाधान शिविर में छत्तीसगढ़ शासन की केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के माध्यम से आम जनता की हर समस्या का समाधान कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

मंत्री राजवाड़े ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। विशेष रूप से उन्होंने राजस्व से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने का आदेश देते हुए यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिविर में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर बी.पी.एल. राशन कार्ड और वन अधिकार पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनमत बछार, एसडीएम शिवानी जायसवाल, जनपद सीईओ विनोद सिंह, बीईओ सुनील पोरते, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवधन बिंझीया सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस समाधान शिविर में क्षेत्र की पंद्रह ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण अपनी समस्याओं और मांगों के साथ पहुंचे थे, जिनकी सुनवाई कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.