March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“शिवभक्तों के चरणों में शासन की श्रद्धांजलि: बाँकी मोंगरा से बैद्यनाथ धाम रवाना हुआ आस्था का कारवाँ”

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  बाँकी मोंगरा | 7 मई 2025 छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा दर्शन योजना के अंतर्गत आज बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद द्वारा श्रद्धा, उत्साह और भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में 10 श्रद्धालुओं के दल को बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।

आस्था की इस विशेष यात्रा का शुभारंभ तिलक-वंदन, पुष्पवर्षा एवं मंगल कामनाओं के साथ हुआ। श्रद्धालुओं की आँखों में भक्ति की चमक और दिल में बैद्यनाथ के दर्शन की अधीरता स्पष्ट झलक रही थी। यह क्षण नगर के लिए गौरवशाली और अध्यात्म से परिपूर्ण था

इस ऐतिहासिक आयोजन में अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही:

  • भाजपा बाँकी मोंगरा मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा
  • पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अजीत केवट
  • मंडल महामंत्री श्री हनुमान प्रसाद पांडे
  • पूर्व पार्षद श्री सुधार साय चौहान
  • युवा मोर्चा मंत्री श्री निखिल सिंगोतिया
  • श्री संतोष शर्मा
  • तथा नगर पालिका परिषद के सभी कर्मठ अधिकारी व कर्मचारीगण ने श्रद्धालुओं को आत्मीय शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा दर्शन योजना विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और भक्तों के लिए जीवन की ऐसी सुखद अनुभूति बन रही है, जो वर्षों तक स्मृति में बस जाए। इससे ना केवल धार्मिक आस्था पुष्ट हो रही है, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और संस्कृति का संदेश भी व्यापक रूप से फैल रहा है।

बैद्यनाथ धाम, भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसे मोक्षदायक तीर्थ माना गया है। शासन की यह पहल “हर घर से शिव भक्त बैद्यनाथ पहुँचें” के भाव को साकार करती नजर आ रही है।


नगरवासियों ने इस आयोजन को ‘सहज सेवा और सत्कर्म का संगम’ बताते हुए मुख्यमंत्री  और शासन प्रशासन का आभार जताया। इस पहल ने तीर्थयात्रा को ना केवल संभव बनाया, बल्कि इसे एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव का रूप दे दिया।


“शिव की नगरी कोरबा से उठे श्रद्धा के कदम, बैद्यनाथ तक पहुँचाया शासन ने धर्म का सन्देश!”

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.