पहलगाम की घटना के विरोध में सनातनी हिन्दू संगठन का आह्वान – कोरबा में एकजुटता दिखाने का आह्वान




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ पहलगाम में हाल ही में हुई हृदयविदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी संदर्भ में सनातनी हिन्दू संगठन ने लोगों से अपील की है कि वे इस घटना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें और एकजुट होकर अपने संकल्प को और मजबूत बनाएं।
संगठन ने कहा है, “मुझे विश्वास है कि पहलगाम जैसी हृदयविदारक घटना ने आपके भी खून को खौला दिया होगा। इस आक्रोश को व्यर्थ न जाने दें। संगठन में ही शक्ति है – आइए, एकता का परिचय दें और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने संकल्प को मजबूत करें।”
इस आह्वान के तहत एक विरोध सभा का आयोजन किया जा रहा है:
स्थान: सुभाष चौक, निहारिका, कोरबा
तिथि: 06 मई 2025
समय: शाम 04:00 बजे
संगठन ने कोरबा व आसपास के सभी नागरिकों से निवेदन किया है कि वे बड़ी संख्या में इस सभा में सम्मिलित होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें और इस राष्ट्र विरोधी घटना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।


