March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“पहलगाम की हृदयविदारक घटना से उबाल पर जनआक्रोश, कोरबा के सुभाष चौक में 6 मई को होगा एकजुटता प्रदर्शन”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। ****/  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में घटी अमानवीय और हृदयविदारक घटना ने देशभर के जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे के विरोध में और राष्ट्रीय एकता, जनजागरण तथा धर्म-संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ कोरबा जिले के सुभाष चौक, निहारिका में आगामी 06 मई 2025, शाम 04:00 बजे एक विशाल एकजुटता प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन के निमंत्रण में कहा गया है—
मुझे विश्वास है कि पहलगाम जैसी हृदयविदारक घटना ने आपके भी खून को खौला दिया होगा। इस आक्रोश को व्यर्थ न जाने दें। संगठन में ही शक्ति है – आइए, एकता का परिचय दें और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने संकल्प को मजबूत करें।”

इस आयोजन का आह्वान “सनातनी हिन्दू” संगठन द्वारा किया गया है, जो समाज में समरसता, जागरूकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। संगठन का उद्देश्य केवल विरोध प्रकट करना नहीं, बल्कि समाज को एकजुट कर एक सकारात्मक और संगठित संदेश देना है कि देश और धर्म के विरुद्ध किसी भी कृत्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि यह सभा न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि एक आह्वान भी है—भारत की संस्कृति, अस्मिता और सुरक्षा के लिए जनमानस को संगठित करने का। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, व्यापारी संगठनों और विभिन्न सामाजिक मंचों से बड़ी संख्या में लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है।

संगठन ने सभी जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे 6 मई को सुभाष चौक पहुंचकर अपने आक्रोश को संगठनात्मक शक्ति में बदलें और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें।

यह कोई आम आयोजन नहीं, बल्कि आत्मबल, एकता और उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण होगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.