August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“किकबॉक्सिंग से आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का विकास—महापौर संजू देवी राजपूत”

1 min read

सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी में खिलाड़ियों की दक्षता परीक्षा सम्पन्न, महापौर ने किया सम्मानित

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/। आत्मरक्षा, फिटनेस और मानसिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी में खिलाड़ियों की दक्षता परीक्षा (ग्रेडिंग) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने सफल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया।

एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री तारकेश मिश्रा ने जानकारी दी कि किकबॉक्सिंग खेल में खिलाड़ियों की योग्यता को पहचानने और उन्हें प्रेरित करने हेतु ग्रेडिंग सिस्टम अपनाया जाता है, जिसके अंतर्गत प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा के बाद योग्यतानुसार बेल्ट प्रदान किया जाता है। इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया।

 

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा, “खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि आत्मविश्वास और राष्ट्रनिर्माण के मूल आधार भी हैं। खासकर किकबॉक्सिंग जैसे खेल आत्मरक्षा की दृष्टि से लड़कियों और महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीमती रुक्मिणी नायर, कविता सोनी, दीपक सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, फिजिक्स वाला इंस्टीट्यूट से अतुल सिंह, गजेन्द्र चंद्रा, शुभेन्द्र जी, आशीष यादव ने वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीति मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक जुनैद आलम, प्रभात साहू, अशोक साहू, अंकुश लाल यादव, लोकिता चौहान, शुभम यादव, रमेश साहू, जगदीश यादव, मयंक डडसेना उपस्थित थे।

एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदिवान ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन अनुभवी उद्घोषक रविन्द्र साहू ने प्रभावशाली ढंग से किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.