August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव का दंतेवाड़ा दौरा, ANS कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल ***/ दंतेवाड़ा, 30 अप्रैल 2025 — भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी का बहुप्रतीक्षित आगमन 01 मई 2025 को दंतेवाड़ा में होने जा रहा है। वे दोपहर 3:00 बजे सर्किट हाउस, दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, जहां से वे माई जी के पावन मंदिर में दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगे। दर्शन के उपरांत नगर पंचायत परिसर में नव-निर्मित ANS कार्यालय का भव्य उद्घाटन माननीय श्री सिंह देव जी द्वारा किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री चैतराम अटामी जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता जी के निर्देशानुसार जिले में निवासरत समस्त प्रदेश, जिला एवं मण्डल पदाधिकारीगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधिगण, कार्यसमिति सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं से निवेदन किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएं।

आई.टी.सेल/सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.