March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कोरबा में 1 मई को विशाल स्वास्थ्य जागरूकता एवं हेल्थ चेकअप कैंप: अपोलो हॉस्पिटल्स और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल का संयुक्त आयोजन”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा जिले के नागरिकों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सौगात के रूप में विशाल स्वास्थ्य जागरूकता एवं हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 मई 2025, गुरुवार को जैन भवन, पुराना बस स्टैंड, कोरबा, छत्तीसगढ़ में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का संयुक्त आयोजन अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन कोरबा द्वारा किया जा रहा है।

शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टर:

शिविर में अपोलो हॉस्पिटल्स के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • डॉ. आशीष जयसवाल – वरिष्ठ स्पाइन एवं ऑर्थो सर्जन
  • डॉ. निखिल सिंघानिया – हृदय रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. सोफिया सुल्ताना – वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ (परामर्श व जागरूकता)
  • डॉ. आकाश गर्ग – उदर (पेट) रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. विनय कुमार – किडनी (गुर्दा) रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. मंदार गोकाते – जनरल फिजिशियन
  • डॉ. संकेत ठाकरे – स्पाइन सर्जरी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ
  • डॉ. विक्रम साहू – ज्वाइंट रिहैबिलिटेशन एक्सपर्ट एवं विभागाध्यक्ष

शिविर में निःशुल्क जांच सुविधाएं:

  • ब्लड शुगर जांच
  • ब्लड प्रेशर जांच
  • जनरल वाइटल्स की जांच
  • टाइटन आई प्लस द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच

विशेष कार्यक्रम:

कैंसर जागरूकता एवं स्व-स्तन परीक्षण नोटबुक का विमोचन,
मुख्य वक्ता: डॉ. सोफिया सुल्ताना, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर
(नोट: सभी महिलाओं से अनुरोध है कि सुबह 10:00 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करें।)

संपर्क एवं आयोजक:

  • महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन कोरबा – +91 93298 72807
  • अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर – +91 97525 12227, +91 97555 50776

यह स्वास्थ्य शिविर कोरबा के नागरिकों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के साथ आवश्यक जांचें भी निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.