August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर आयोजित जनजागरूकता गोष्ठी में उमड़ी भीड़, समाजजनों ने जताया समर्थन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  ग्राम जुगली में सरस्वती शिशु मंदिर के पास “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर विधानसभा स्तरीय जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन सोमवार को संपन्न हुआ। इस गोष्ठी में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर में एकसाथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जाने के समर्थन में जनमत तैयार करना और इसके लाभों की जानकारी देना था।

गोष्ठी की शुरुआत दोपहर 4 बजे हुई, जिसमें वक्ताओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव की आवश्यकता, इसके सामाजिक और आर्थिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया गया कि बार-बार चुनाव होने से शासन और विकास कार्य प्रभावित होते हैं, वहीं एक साथ चुनाव से खर्च में भारी कमी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुचारू होगी।

जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पूरे भारतवर्ष में विभिन्न सामाजिक संगठनों, पंचायत निकायों, राजनीतिक संस्थाओं और प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से किया जा रहा है। इसी क्रम में जुगली ग्राम में भी समाज के कटघोरा वार्ड क्रमांक 13 द्वारा एक आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल का समर्थन किया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
प्रेमचंद पटेल, मनोज शर्मा, संजय शर्मा, अभिषेक गर्ग, समजीत सिंह, प्रीतम देवांगन, देक्रांत देवांगन।

कार्यक्रम के आयोजकगण थे:
आत्मानारायण पटेल (प्रदेश अध्यक्ष, मरार समाज), बजरंग पटेल (राज अध्यक्ष, मरार समाज), शिवमति पटेल “नीतु” (पार्षद, वार्ड क्रमांक 13 कटघोरा), रामफल पटेल (जिला अध्यक्ष, मरार समाज कोरबा), संतरलाल पटेल (नरई), गंगा प्रसाद पटेल (प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष, मरार समाज), जावेदिस पटेल (जुगली), कृष्णा गणेश राम (जुगली), हरिलाल पटेल (जुगली) एवं समस्त पटेल समाज।

कार्यक्रम के समापन पर समाजजनों ने संकल्प लिया कि वे इस विषय पर जन-जागरण को और अधिक गति देंगे और एकता से राष्ट्रहित में कार्य करेंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.